दरभंगा। बिहार के विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने आज दरभंगा शहर के जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता किया। इस प्रेस वार्ता में सबसे पहले बाढ़ की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि आज बाढ़ के कारण अनेक लोगों को घर छोड़कर पलायन करना पर रहा है, तो कुछ लोग ऊॅचे बांध, छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गये है। लोग अपने मवेशी को भी साथ नहीं ले जा पा रहे है। जिससें उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। अभी करीब 25 लाख लोग बाढ़ की चपेट में फंसे हुए हैं तथा उन्हें बाढ़ राहत सामग्री समय पर नहीं पहुॅचा रहे है। जिस कारण बाढ़ पिड़ितो की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने की मांग भी उन्होंने की है। बाढ़ के कारण सभी किसानों के फसल भी बर्बाद हो गए हैं जिससे किसानों को और भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। फसल बिमा योजना केन्द्र और राज्य सरकार के मतभेद के कारण फंसा हुआ है। जिससे विमानों को इसका खमीयाजा भुगतना पड़ रहा है।दूसरी तरह जहरीली शराब पीने से गोपालगंज, सिवान, बेतिया, खगड़िया में सैंकड़ो लोगों की जान चली गई है। अभी भी शराब हर जगह पर मिल रही है। शराब बनाने वाले माफियाओं को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। आज प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की भी घोर निंदा हो रही है। यहाॅ के टाॅपर घोटाले सभी जगह बिहार का नाम खराब कर रहे है। दूसरी ओर मेघावी बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। आज के समय करीब सभी विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। करीब 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करना बाॅकि है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !