Breaking News

फिल्म समिति में पॉलिटिक्स का काम नही : अनुपम खेर !

indexhgरांची (रांची ब्यूरो) : आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि हम आज इतिहास बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे है। झारखण्ड में नई फिल्म नीति बनी है, और उस नई फिल्म नीति के आधार पर आज तकनीकी सलाहकार समिति की पहली बैठक हुई । हम जो निर्णय लेंगे और उस पर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे तो आनेवाले 25 सालों के बाद जब रजत जयंती मना रहे होंगे तो हम कह सकेंगे कि आज का दिन कितना ऐतिहासिक और कितना महत्वपूर्ण था। हमारी कोशिश होगी कि इस अच्छे कार्य में पॉलिटिक्स को नहीं आने दें, क्योंकि पॉलिटिक्स जैसे ही आयेगी, काम प्रभावित होगा, क्योंकि मुझे जो बुरा लगता है, मैं साफ-साफ कह देता हूं। शुक्रवार को सूचना भवन में आयोजित झारखण्ड फिल्म तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कही। उन्होंने कहा कि हम ऐसा काम करें, जिससे एक नया आयाम स्थापित हो, ताकि यह राज्य पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक नया आयाम स्थापित करें।

खेर ने कहा कि उनके पिता क्लर्क थे, एक छोटे से कमरे में रहते थे। उन्होंने सपने देखे और उन सपनों को पूरा किया। सपने देखने चाहिए और सपने पूरे भी करने चाहिए पर इसके लिए सबका साथ और सबका विश्वास जरूरी है। खेर ने कहा कि जो उन्हें रिस्पासिंबिलिटी दी गयी है, वे कोशिश करेंगे कि उन्हें पूरा करें। उम्र 90-95 की हो या 70-75 की, कोई मायने नहीं रखता, अगर आप सीखना चाहते हैं तो हर उम्र में सीखने की कला का होना जरूरी है, और मैं ये करता हूं, क्योंकि ये मेरे लिए बड़ी बात है। झारखण्ड में टैलेंट है, क्योंकि जब मैं धौनी व गुंडे और गुड़िया फिल्म की शुटिंग कर रहा था तो यहां के बहुत सारे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। उनके तजुर्बे और कला के प्रति समर्पण ने बता दिया कि वे मुंबई के न होकर भी, मुंबई के कलाकारों से किसी भी स्थिति में कम नहीं हैं। मैंने यहां के अधिकारियों, सामाजिक व सांस्कृतिक कलाकारों और यहां के लोगों की सादगी देखकर अभिभूत हुआ, क्योंकि जब मैं बचपन में कहीं जाता था तो देखता था कि लोग आम तौर पर सच्चे और अच्छे होते है | जैसे जैसे शहरीकरण बढ़ता गया उसका छाप भी पड़ना शुरू हो गया पर यहां के लोग फिलहाल उन बुराइयों से दूर है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति जरूरी है, पर उससे भी ज्यादा जरूरी है सांस्कृतिक रूप से ज्यादा मजबूत होना,यहां काफी संभावनाएं है, उन संभावनाओँ को और मजबूत बनाना है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …