दरभंगा : शनिवार को कुछ युवकों ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर निवासी अखबार विक्रेता अजय कुमार मिश्र के साथ मारपीट कर उनकी जेब में रखे करीब आठ हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी के लिए एक आवेदन दिया गया है। जिसमें गायत्री मंदिर निवासी कन्हैया कुमार मिश्र, रजनीश कुमार सिंह निवासी बसेरा कॉलोनी और महावीर साह के विरुद्ध मारपीट और छिनतई की शिकायत दर्ज करायी गई है। आवेदन के अनुसार अखबार विक्रेता सुबह प्रतिदिन की भांति अखबार वितरण करने साईकिल से जा रहा था। बेलवागंज मोहल्ला में अखबार वितरण करते समय नशे में धुत एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने पेपर की मांग की। विक्रेता ने उन्हें अखबार दे दिया। अखबार का पैसा मांगने पर युवक धौंस जमाते हुए अखबार विक्रेता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। कन्हैया कुमार मिश्र नामक एक युवक ने उनकी जेब में रखे 7800 रुपये छीन लिए जबकि दूसरे युवक रजनीश कुमार सिंह ने विक्रेता के हाथ से घड़ी छीन ली। तीसरे युवक ने अखबार विक्रेता से सभी अखबार छीन कर नाले में डाल दिया। इसकी कीमत करीब दो हजार रुपये आंकी गई है। हॉकर संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !