बीहट (बेगूसराय)/धर्मवीर कुमार संवाददाता : धर्म अनैक हैं पर पूर्वज एक हैं। उक्त सारगर्भित बातें उत्तर वाहिनी, पतित पावनी, पाप नासनि, मोक्षदायिनी, प्रचीन काल के तीन जनपद देश मिथिलांचल, अवध एवं मगध के संगम स्थली मां गंगा की चरण एवं आंचल स्पर्श करती सिमरिया धाम में तूर्लाक द्वादश महाकुम्भ के द्वितीय शाही (पर्व) स्नान उपरांत पधारे भाजपा के कद्दावर नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने अनायास अपने सफर के दौरान सिमरिया धाम के समीप से गुजरते हुए कुम्भ मंच से व्यक्त किया। कहा की धर्म कोई भी आस्था होनी चाहिए। यहां तो आस्था की जनसैलाब ही उमड़ रही है। उन्हांने कुम्भ की सफलता को लेकर सरकार एवं समिति तथा कुम्भ से जुड़े सभी लोगों की काफी सराहना किया। साथ ही उन्होंने सदभावना को बनाये रखने की भी अपील किया। मौके पर कुम्भ समिति के महासचिव सह एमएलसी रजनीश कुमार, अध्यक्ष डा. नलिनी रंजन, पत्रकार श्याम किशोर सहाय, मुखिया रंजीत कुमार, नीलमणि, राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !