Breaking News

बिहार :: संसद पद महापड़ाव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

बेगूसराय (रघुवीर झा) : राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों एवं केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारी महासंघों के आह्वान पर 9, 10 एवं 11 नवम्बर को दिल्ली के पालिर्यामेंट पर महापड़ाव को सफल बनाने के लिए हजारों मजदूर, कर्मचारी बेगूसराय से कूल करेंगे। उक्त बातें बेगूसराय कर्मचारी भवन में मजदूर कर्मचारियों के जिला कन्वेंशन में एटक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व विधायक ने कहा। कन्वेंशन की अध्यक्षता सीटू राज्य सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, एटक के नेता चन्द्रभूषण सिंह, इंटक के जिला महासचिव अशोक शर्मा, एक्टू नेता राजेश श्रीवास्तव एवं कर्मचारी नेता महेश्वर सिंह ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि आज मजदूरों को देश और जनता की रक्षा के लिए आगे आना होगा। सम्मेलन को बरौनी तेल शोधक के मजदूर यूनियन के नेता ललन कुमार, एक्टू नेता चन्द्रदेव वर्मा, इंटक नेता अशोक शर्मा और एहसान अहमद, रगनी तांती, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र सहनी, जल संघ के राज्य महासचिव रामवालक सहनी, थर्मल मजदूरों के नेता प्रहलाद सिंह, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संयुक्त सचिव रामप्रवेश सिंह, पेंथर एसोसियेशन के जिलामंत्री मथुरा ठाकुर, रिफाईनरी मजदूरों के नेता आशुतोष मुन्ना, बोड़ी मजदूर यूनियन के सचिव रामविनय सिंह, शावरा खातून, एटक नेता विष्णुदेव सिंह आदि ने संबोधित करते हुए दिल्ली कूच करो अभियान का समर्थन किया। एटक नेता चन्द्रभूषण सिंह ने समापन की घोषणा की। अध्यक्ष मंडल की ओर से सुरेश प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *