Breaking News

बिहार :: महिला को नोटों की गड्डी दिखा जेवर की ठगी

संवाद सूत्र बिहटा – पहले मंदिर का पता पूछा और फिर कपड़े में लिपटी नोटों की गड्डियां दिखाकर 50 वर्षीय महिला से दो युवकों ने एक लाख रुपए के जेवरात उतरवा लिए। लालच में आई महिला ने जेवरों के बदले रूपये से भरी कपड़े की पोटली ले ली। जब दोनों युवकों के जाने के बाद कपड़े की पोटली खोली तो उसमें सिर्फ कागज की गड्डी निकली।ठगी का अहसास होते ही महिला रोते रोते बिहटा थाने पहुंची। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा डुमरी निवासी 50वर्षीय सुमित्रा देवी दिन के एगारह बजे बिहटा बाजार में खरीदारी करने गई थीं।बिहटा भारतीय स्टेट बैंक के समीप  पहुंची ही थीं कि तभी एक किशोर ने उनको रोककर बाबा बिहटेश्वर नाथ मंदिर का रास्ता पूछा। महिला ने पता बताने में असमर्थता जताई।इसी समय एक युवक और आ गया। उसने महिला को रोकते हुए कहा आंटी इसकी मदद कर दो। यह बेचारा बाहर से आया है। यह कहते दोनों युवक महिला को सड़क किनारे ले गए और उक्त युवक ने बैग से निकालकर एक कपड़े में लिपटी नोटों की गड्डियां दिखाईं। साथ ही दूसरे मिले युवक ने समझाया कि इसके पास पांच लाख रुपए हैं। यह बाहर का नासमझ लड़का है। आप यहीं की रहने वाली हो आप एक काम करो इसके यह रुपए रख लो। इसके साथ ही उन्होंने कपड़ा हटाकर नोट भी दिखाए।महिला ने यह भी कहा कि मुझे इतने रुपए क्यों दे रहे हो। युवक ने बताया कि इसके बदले आप इसे अपने जेवर दे दो। बच्चे का काम भी हो जाएगा और आपको दस गुना दाम भी मिल जाएंगे। यह बात सुनते ही महिला के मन में लालच आ गया। उन्होंने कपड़े में लिपटी गड्डियां लेकर अपने कान के झुमके, मंगलसूत्र, चार बालियां सहित करीब एक लाख रुपए के गहने उतारकर दे दिए। यह लेने के बाद दोनों युवक निकल गए।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *