हरलाखी/मधुबनी : भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैम्प अंतर्गत हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर बीओपी के जवानों ने 10 बोतल नेपाली एसी अंग्रेजी शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रूकेश कुमार के रूप में बताये गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल से बाइक के डिक्की में शराब रख कर भारत सीमा में प्रवेश कर रहा था। जहां नाका गश्ती पर तैनात जवानों ने वाहन जांच कर तस्कर को शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गंगौर एसएसबी कंपनी इंचार्ज मणिभूषण प्रकाश ने बताया कि उक्त कार्रवाई फुलहर बीओपी के एएसआई बलबंत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने की है। उन्होंने बताया जब्त शराब व तस्कर को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !