गया।गया जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यरत सूचना लिपिक दारोगा प्रसाद राय की बीती रात्रि इलाज के दौरान पटना में मृत्यु हो गई।उनके निधन पर बुधवार को समाहरणालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।शोकसभा का नेतृत्व जिलाधिकारी कुमार रवि ने किया।इस अवसर पर उपस्थित समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों के प्रभारी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आत्मा की शांति की कामना की।शोकसभा को सम्बोधित करते हुए उप निदेशक सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार देव ने कहा कि स्व. दारोगा प्रसाद राय ने 12 दिसम्बर 2016 को जिला जनसम्पर्क कार्यालय, गया में सूचना लिपिक के पद पर योगदान किया था।स्व. राय परिश्रमी, मिलनसार, मृदुभाषी एवं अनुशासित कर्मचारी थे।वे हमेशा अपने कर्त्तव्यों के पालन में तत्पर रहते थे।जिला जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समंवय में उनका काफी सहयोगात्मक व्यवहार रहा है।विगत शनिवार 28 अक्टूबर को अचानक उनकी तबियत खराब होने पर पटना स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था और इलाज के क्रम में 31 अक्टूबर 2017 को रात्रि साढ़े दस बजे उनका निधन हुआ। स्व0 दारोगा प्रसाद राय, मीठापुर पटना के रहने वाले थे।अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियों एवं एक पुत्र को छोड़कर गये हैं।जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्व. दारोगा प्रसाद राय की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !