Breaking News

बिहार :: निर्धारित तिथी तक प्रखण्ड को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिये बैठक आहुत

बेलागंज।गया।निर्धारित तिथी तक प्रखण्ड को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिये बुधबार को प्रखण्ड कार्यालय में एक समिक्षा बैठक आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अनुपम कुमार ने किया। इस दौरान प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सहित यूनिसेफ के कर्मी मौजुद थे।समिक्षा बैठक के दौरान जिला समन्वयक संजय कुमार सिंह ने बेलागंज में खुले में शौच से मुक्त कार्यकम के प्रगति पर संतोष जताया। वही समन्वयक श्री सिंह ने कहा कि बेलागंज में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चल रहे खुले में शौच मुक्त प्रखण्ड कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने 26 जनवरी 2018 तक पुरे प्रखण्ड को मुक्त कर लेने का निश्चय किया है। जिसमें बेलागंज के कुछ पदाधिकारी कार्य में लापरवाही बरत रहें हैं। जिन्हे चिन्हित करने का निर्देश बीडीओ अनुपम कुमार को दिया गया है। आगामी 26 जनवरी तक बेलागंज प्रखण्ड को खुले में शौच से मुक्त किया जाना तय है। वही बीडीओ ने कहा कि आज के बाद जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी में लापरवाही की शिकायत मिला तो उसका रिपोर्ट तत्काल जिलाधिकारी को कर दिया जायेगा। बैठक में सीओ, बीसीओ, एमओ एवं सीडीपीओ को अनुपस्थित रहने पर जिला समन्वयक एवं बीडीओ ने असंतोष व्यक्त किया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *