बेनीपट्टी/कन्हैया मिश्रा : मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सरकारी कार्यालय में मैथिली भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने की मांग की है। एमएसयू की बेनीपट्टी इकाई के प्रखंड सचिव मिंटन चंचल के नेतृत्व में एमएसयू के सेनानियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर हर कार्यालय में मिथिलाक्षर को बढ़ावा देने एवं प्रखंड के सभी स्कूलों पर मैथिली को बढ़ावा देने के लिए कैथि लिपि मिथिलाक्षर का प्रयोग करने की मांग की है। वहीं एमएसयू के कार्यकर्ताओं ने कई स्कूलों में शौचालय की बदहाल स्थिति पर क्षोभ प्रकट करते हुए समस्या पर संज्ञान लेने की मांग की है। रंधीर झा ने बताया कि एमएसयू हमेषा से मिथिला-मैथिली व स्कूलों में व्याप्त समस्या के प्रति गंभीर है। वहीं श्री झा ने कहा कि जब मिथिला में ही मैथिली भाषा की उपेक्षा होगी तो दूसरे जगहों पर मैथिली मजबूत नहीं हो सकती है। मिथिला व मैथिली को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आकर पुरानी संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने बताया कि एमएसयू के ज्ञापन पर यथासंभव प्रयास किया जायेगा। मौके पर एमएसयू के मीडिया प्रभारी विदेष्वर नाथ झा विकास, रामबालक पासवान, राहुल मेहता, राजा चौधरी,विजय झा,राजीव यादव सहित कई एमएसयू के सेनानी मौजूद थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !