बिहारशरीफ। नालंदा पुलिस ने बड़ी घटना होने से रोकने में सफल रही। पुलिस ने घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियार के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक मंे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व मे मानपुर थाना क्षेत्र के गौरैयापर स्थित अल्ला यादव एवं हरिश्चन्द्र यादव के घर की घेराबंदी कर विधिवत छापामारी किया गया। छापेमारी के दौरान घर के कमरे से दो लोगों को गिरफतार कर पुछताछ शुरू किया गया। पूछताछ के दौरान मानपुर थाना के गौरैयापर गांव निवासी स्व बालेश्वर यादव को पुत्र अल्ला यादव एवं हरिश्चन्द्र यादव के रूप में दोनों की पहचान हुयी। मकान की तलाशी के दौरान भूसा एवं अनाज के नीचे से दो देशी रायफल, एक देशी एकनाली बंदूक, तीन देशी कटटा, चार जिन्दा एवं आठ खोखा बरामद किया गया। गिरफतार अभियुक्तों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे था जिसे विफल कर दिया गया।
नोट: इस खबर के साथ फोटो संख्या 5 है। बरामद हथियार के साथ एसपी।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !