Breaking News

बिहार :: बागमती नदी में पलटी नाव, तीन की मौत दर्जनों लापता

समस्तीपुर : बागमती नदी में नाव पलटने से नाव पर सवार दो दर्जन लोग नदी में डूब गये. इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीनों महिलाएँ हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गये. स्‍थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी है। लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे.

जानकारी में मुताबिक, जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के मधुरापुर स्थित धर्मपुर घाट पर रविवार की सुबह बागमती नदी में हुई नाव दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग डूब गये.  ग्रामीणों की मदद से अब तक आठ लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है. वहीं, इस हादसे में तीन महिलाओ की मौत हो गयी है. डूबने से बचाये गये पांच का इलाज पीएचसी में चल रहा है. अन्य डूबे लोगों की तलाश की जा रही है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *