Breaking News

मेरा पर्सनल नंबर रखिए,मुझसे बेझिझक बात कीजिए- तेज प्रताप

रविवार को पीएमसीएच पहुंचे तेजप्रताप यादव ने मरीजों से बातचीत की। उनसे हालचाल पूछा।img_20160912_123220स्वास्थ्यमंत्री ने मरीजों से पूछा कि – यहां कोई तकलीफ तो नहीं, सभी दवाएं मिल रही हैं ना, डॉक्टर चेकअप ठीक से कर रहे हैं ना, कोई लापरवाही तो नहीं हो रही। मेरा पर्सनल नंबर रखिए, किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो डायरेक्ट मुझसे बेझिझक बात कीजिए।

तेज प्रताप रविवार को एक प्रेस फोटोग्राफर के घायल बेटे आकाश से मिलने पीएमसीएच पहुंचे थे। आकाश को अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी थी। तेजप्रताप ने आकाश के परिजनों से भी बातचीत की और कहा कि चिंता मत कीजिए, आकाश के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

स्वास्थ्यमंत्री ने डॉक्टरों को भी निर्देश दिया कि पूरे सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें, उनका भरोसा जीतने की कोशिश करें। इससे पहले जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की सूचना मिली कि पीएमसीएच में हड़कंप मच गया। इमर्जेंसी में जो मरीज जमीन पर थे, उन्हें तुरत बेड मुहैया कराया गया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …