Breaking News

बिहार :: रोसड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा 6 कुख्यात अपराधी

picsart_09-12-11-43-16क्राईम न्यूज : बिहार के समस्तीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विशेष अभियान के तहत रोसड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक लिफ्टर गिरोह के छह कुख्यात अपराधियों को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया.

पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी की सात मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किया है. समस्तीपुर एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि पकड़े गए इन अपराधियों पर रोसड़ा थाने में चार एवं शिवाजीनगर थाने में एक मामला दर्ज है.
गिरफ्तार अपराधियों में भिरहा का अशोक राय, हरिपुर का गौतम कुमार मंडल, सिंघिया थाने के अगरोल निवासी दुर्गेश कुमार झा, हसनपुर के परोरिया निवासी पिंटू कुमार, टेकुनामठ के मकुन कुमार झा और बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र का मनोज कुमार सिंह उर्फ़ लाल जी शामिल है.

मोटरसाइकिल लूट और चोरी के मामले में रोसड़ा थाना को इन अपराधियों की तलाश थी. पुलिस पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …