Breaking News

बिहार :: करीब 300 सेकंड तक लिफ्ट में फंसे रहे स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव

picsart_09-12-10-59-09पटना : बिहार के पटना में पीएमसीएच के अधिकांश वार्डों में जहां लिफ्ट बंद हैं. वहीं, जो लिफ्ट चल रही हैं, वह भी जाम है. लिफ्ट से निकलने और आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसका खुलासा तब हुआ, जब रविवार को स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पीएमसीएच पहुंचे. पीएमसीएच के इमरजेंसी में मरीज को देखने के बाद वे जब लिफ्ट के सहारे नीचे आ रहे थे, उस दौरान लिफ्ट जाम हो गयी और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.

आनन-फानन में सिक्युरिटी गार्डों को बुलाया गया. डॉक्टर और सिक्युरिटी ने जब धक्का दिया, तो लिफ्ट खुला. करीब पांच मिनट कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोला गया.
प्राचार्य डॉ एसएन सिन्हा ने कहा कि
पीएमसीएच में चार नयी लिफ्ट लगायी जायेगी. इसकी तैयारी अस्पताल की ओर से कर ली गयी है. उम्मीद है कि यहां बहुत जल्द मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी.

बता दें कि पीएमसीएच के गायनी, बच्चा वार्ड, हथुआ आदि वार्डों में कई सालों से लिफ्ट खराब हैं. लेकिन, इसकी मरम्मत तक नहीं हो पा रही है. पिछले महीने कमिश्नर आनंद किशोर के निरीक्षण में टूटी लिफ्ट पर ध्यान गया था. डॉक्टरों ने सितंबर से इसे शुरू करने को कहा, लेकिन इसे शुरू करना तो दूर मरम्मत भी नहीं की जा रही है. पांच नयी लिफ्ट गायनी, बच्चा, राजेंद्र सर्जिकल और गर्ल्स व ब्वॉयज हॉस्टल में लगनी है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …