Breaking News

रांची :: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर…..

2रांची (रांची ब्यूरो): मुख्यमंत्री रघुवर दास की कैबिनेट ने सोमवार को राज्य हित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की | इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ मेट्रो रेल पर भी सहमति बनी | साथ ही कुल 36 प्रस्तावों पर रघुवर कैबिनेट ने सोमवार को मुहर लगाई | आंगनबाड़ी में तीन से छह साल तक के बच्चों को खिचड़ी के अलावे नाश्ते में अंडा या फल देने की प्रस्ताव पर मंजूरी। झारखण्ड विधुत निगम लिमिटेड को वर्ष 2016-17 के लिए 300 करोड़ रुपये अनुदान की स्वीकृति। झारखण्ड राज्य बाल श्रमिक आयोग को भंग करने की स्वीकृति। कांटाटोली और राजभवन से हरमू तक के लिये फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्टैण्डर्ड बिड डॉक्यूमेंट पर मुहर। दिव्यांगों को नियुक्ति में 10 अंक की छूट पर कैबिनेट की मुहर। 1400 यूनिट सोलर पम्प के वितरण पर मुहर। 90%अनुदान पर किसानों को मिलेगा सोलर पम्प। रजिस्ट्री से पहले ज़मीन सम्बंधित गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने पर जिला निबंधन पदाधिकारी द्वारा जाँच कराने पर कैबिनेट से सहमति। धान क्रय नीति में संसोधन, निजी क्षेत्र के लोग भी निविदा के आधार पर किसानों से खरीद सकेंगे धान।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *