दरभंगा :
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में एल.एन.एम.यू. के कर्मचारियों ने महीनों से लंबित परे वेतन भुगतान की मांग को लेकर कुलपति के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की पूर्व जानकारी होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कुलपति के सम्मान समारोह में कोई बाधा उत्पन्न न हो। परंतु प्रदर्शनकारियों ने गेट का ताल तोड़ कर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर जाकर कुलपति के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया तथा कुलपति के विरोध में नारे लगाये। घंटों चले प्रदर्शन के दौरान महीनों से वेतन के अभाव में भुखमरी की स्थिति में जी रहे कर्मचारियों की चिंता न कर के कुलपति अपने सम्मान समारोह में व्यस्त रहे। सम्मान समारोह खत्म होने के बाद जब कुलपति विश्वविद्यालय पहुॅचे तो उस समय भी अपने सम्मान समारोह की खुमारी में उनकीं मागों पर बात करने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और प्रदर्शकारी को नजर अंदाज करते हुए तानाशाही रवैया के साथ अपने कार्यालय में चले गये।
Check Also
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !