Breaking News

पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई संम्पन्न

इटौंजा,सौरभ श्रीवास्तव।

इटौंजा,लखनऊ।नगर पंचायत महोना लखनऊ पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज अहमद साहब की अध्यक्षता में एक बैठक हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूती प्रदान की जाए प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज अहमद साहब ने कहा है कि आज मुस्लिम समाज बहुत ही पिछड़ती चली जा रही है जिसके शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में भी कहा है कि मुस्लिम समाज के लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि जिंदा कौमें किसी का इंतजार नहीं करती हैं और आज मुसलमान को अपने हकों के लिए सरकारों से लड़ना होगा क्योंकि जब तक हम अपनी कौम की रहनुमाईनहीं कर सकेंगे तब तक हमारी कौम की रहनुमाई कोई सरकार नहीं करेगी पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता मोहम्मद अकील खान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अंदर मुसलमानों के साथ जुल्म जास्ती आज बहुत ज्यादा हो रहे हैं जिसमें तरह तरह के झूठे आरोप लगाकर मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से मांग करते हैं कि सबका साथ सबका विकास तभी संभव हो सकता है जब आप उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की रहनुमाई और नुमाइंदगी कर रहे हैं किसी भी जात धर्म को लेकर बदले की भावना से कार्य न किया जाए मुसलमानों को आज शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होने की जरूरत है जो कौम शिक्षा के बारे में नहीं जानती है वह कौम हमेशा कुछ नहीं कर पाती है बैठक में सभासद मोहम्मद रफी साहब पूर्व सभासद मोहम्मद रईस साहब जिला महासचिव इकबाल अफजल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान मोहम्मद शमीम खान वसीम राजा भारती शकील अहमद इदरीसी आज बहुत से लोगों ने अपने विचार रखें और संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात रखी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *