गोड्डा: एसपी संजीव कुमार ने दुर्गा पूजा व मुर्हरम पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले भर के निरीक्षक व थाना प्रभारी के साथ बैठक की। जहां पर्व के दौरान सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा हुई।इस बार दोनों पर्व लगभग साथ ही हो रहे है। एसपी ने सभी अधिकारी से कहा कि विर्सजन जुलूस और रूट चार्ट का भौतिक सत्यापन कर तत्काल रिर्पोट दे और दोनो समिति के लोग का समन्वय बनाये और दोनों की सहमति बनाकर यह प्रयास हरहाल मे होना चाहिए की एक ही दिन दुर्गा पूजा का विर्सजन जूलूस व मुर्हरम जुलूस न निकले। कहा कि पर्व को लेकर पूख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की कंपनी जिला को मिल रही है। पुलिस अधिकारी से पर्व के दौरान सोशल मिडिया फेसबुक और व्हाटएप पर नजर रखने को कहा गया है और भड़काऊ, अशांति फैलानेवाले, अफवाह और किसी धर्म विशेष पर गलत टिप्पणी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई कर पोस्ट करनेवालो को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिये है। मौके पर एसडीपीओ समीर सवैया, डीएसपी मूख्यालय राजा कुमार मित्रा समेत कई अधिकारी मौजुद थे।
Check Also
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !