Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने तेजस्वी यादव की घोषणा पर बोला हमला

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने तेजस्वी यादव की घोषणा पर बोला हमला

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने तेजस्वी यादव द्वारा दरभंगा में प्रेस वार्ता कर महिलाओं के लिए माइ बहन योजना की घोषणा पर हमला करते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव को मौका मिलता है तो वह अपनी बहन को खड़ा करते हैं और उन्हें टिकट देते हैं। उस समय उन्हें महिलाओं की याद नहीं आती। तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि विगत चुनावों में कितने महिलाओं को टिकट दिए। जब टिकट देने की बात आती है, तो केवल अपने परिवार के सदस्य दिखाई देते हैं।

 

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा

 

श्री राणा ने नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। लड़कियों, छात्राओं और महिलाओं के लिए साइकिल योजना समेत कई सुविधाएं शुरू कीं। यह केवल नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …