Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / ब्रिटिश पार्लियामेंट से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा मिथिलांचल — डॉ. सुमित कुमार झा को UK में तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान

ब्रिटिश पार्लियामेंट से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा मिथिलांचल — डॉ. सुमित कुमार झा को UK में तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की रिपोर्ट दरभंगा (INDIA)/लंदन (UK)। मिथिलांचल के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक, Yours Clinic के संस्थापक एवं CEO डॉ. सुमित कुमार झा को इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तीन महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

 

डॉ. झा को लंदन स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट में British Parliament Honour for Global Homoeopathy Award, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में Global Excellence Award in Homoeopathy तथा लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में The International Homoeopathic Visionary Award से सम्मानित किया गया।

 

 

यह उपलब्धि केवल डॉ. झा के व्यक्तिगत सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मिथिलांचल, बिहार और देश के लिए गर्व का क्षण है। विश्व के इन प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय होम्योपैथी वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रही है और उसके प्रति विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

डॉ. झा ने अपने ज्ञान, सेवा-भाव, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशिष्ट पहचान स्थापित की है। ब्रिटिश पार्लियामेंट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जैसे विश्वविख्यात स्थलों पर सम्मान प्राप्त करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

इस उपलब्धि की खबर से दरभंगा सहित पूरे मिथिलांचल में खुशी की लहर है। सामाजिक, चिकित्सा और बुद्धिजीवी वर्गों ने इसे अत्यंत सम्मान के साथ सराहा है। लोगों का मानना है कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और यह संदेश देगा कि छोटे शहरों से निकलकर भी वैश्विक स्तर पर असाधारण पहचान बनाई जा सकती है।

 

 

डॉ. सुमित कुमार झा ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि स्पष्ट लक्ष्य, सेवा के प्रति निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण के साथ कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है। उनकी यह सफलता मिथिलांचल के इतिहास में गर्व के साथ दर्ज की जाएगी।

 

Advertisement

Check Also

मुहर्रम Alert :: जानिए दरभंगा में कब और कहाँ रहेगी बिजली गुल, पहले ही कर लें तैयारी

मुहर्रम 2026: दरभंगा के कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था को …

दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, स्थापना दिवस समारोह और सेवा कार्यों की बनी व्यापक रणनीति

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल …

दरभंगा में भव्य योग कार्यक्रम, योग के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला …