Breaking News

‘भारत के महारथी अवार्ड’ से सम्मानित हुए एसआई अनूप मिश्रा अपूर्व

उन्नाव। देश की राजधानी नई दिल्ली में इंटरनेशनल बिजनेस स्टार्टअप इंटरप्रेन्योर ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एन डी एम सी कॉन्वेंशन सेंटर में आयोजित महारथियों का महाकुंभ इंडिया@2047 कॉन्फ्रेंस एवं भारत के महारथी सम्मान 3.0 समारोह में ट्री मैन के नाम से सुप्रसिद्ध जनपद उन्नाव के पुलिस कंट्रोल रूम व 112 आर ओ आई पी प्रभारी अनूप मिश्रा अपूर्व (सब इंस्पेक्टर) को पर्यावरण संरक्षण सरोकार एवं अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा के जरिये समाज की मुख्य धारा में जोड़ने में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने के लिए ” भारत के महारथी सम्मान ” से सम्मानित किया गया।

 

 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा और लेफ्टिनेंट जनरल ए.बी .शिवाने,आर .आर .स्वैन (पूर्व डीजीपी जम्मू कश्मीर) , मेजर डॉ हिमांशु , कर्नल मनीष आनंद , ब्रिगेडियर अरुण गुप्ता , कर्नल पीके महर्षि एवं आई बी एस ई ए चैयरमेन डॉ अंशुमान सिंह द्वारा सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर भारत के महारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में विकसित भारत में योगदान करने वाले देश के 25 राज्यों से 500 से अधिक नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया और 50 कर्मवीरों को भारत के महारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

Advertisement

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने हरित भारत निर्माण हेतु स्वयं द्वारा किये जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। अनूप मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत मुहिम की परिकल्पना को साकार करने के लिए, युवाओं को आत्मनिर्भर एवं महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय संस्था आई बी एस ई ए के अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह के अथक प्रयास 21वीं सदी के भारत को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। दरोगा अनूप मिश्र को मिलने वाले गौरवपूर्ण सम्मान पर पुलिस परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

 

Check Also

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

उन्नाव में “बरगद बचाओ महाअभियान” बना जनआंदोलन की मिसाल, अनूप मिश्र और प्रदीप वर्मा की पहल से बच्चों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

उन्नाव में “बरगद बचाओ महाअभियान” बना जनआंदोलन की मिसाल, अनूप मिश्र और प्रदीप वर्मा की …

खाकी का हरित मिशन : ‘ट्री मैन ऑफ यूपी’ की पहल पर उन्नाव में चलेगा बरगद बचाओ महाअभियान, 5 हजार पौधे लगाने का संकल्प

उन्नाव। पर्यावरण संरक्षण और भारत के राष्ट्रीय वृक्ष बरगद (वट वृक्ष) के संवर्धन के लिए …