Breaking News

दरभंगा :: 151वां जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा जिला के 151वाँ स्थापना दिवस समारोह-2025 दिनांक 31 दिसम्बर 2024 एवं 01 जनवरी 2025 को हर्शोल्लास वातावरण में मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के विभिन्न विद्या यथा- हिंदी गायन, शास्त्रीय/ लोक नृत्य,नृत्य, कथक नृत्य,गायन मैथिली काव्य रचना,भजन एवं गजल, लोक गाथा के कलाकारों का स्क्रुटनी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) दरभंगा में किया गया। ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया ,जिसमें से 12 टीम का चयन किया गया।

 

 

01 जनवरी 2025 को 5:00 बजे अपराह्न से 8:00 बजे अपराह्न तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें सूचना और जनसंपर्क विभाग के उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा सरकार के कल्याणकारी और जनउपयोगी योजनाओं के बारे में गीत ,संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

मुख्य समारोह 31 दिसम्बर 2024 को नेहरू स्टेडियम एवं ऑडिटोरियम,लहेरियासराय में आयोजित होगा। जिला प्रशासन दरभंगा जिले वासियों से अनुरोध करता है कि जिला स्थापना दिवस 2025 के आयोजन में भाग लें। स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम दरभंगा किया जाएगा।

 

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 31 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे पूर्वाह्न से विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा-वॉलीबॉल,हैंडबॉल,1600 मीटर रेस,जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित होंगे।

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, वरीय अपर समाहर्त्ता सामान्य शाखा वृषभानु चंद्रा, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार,डीपीओ शिक्षा माध्यमिक नवीन कुमार ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …