Breaking News

बिहार :: लाइफ-लाइन एक्सप्रेस ट्रेन का आरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव 17 सितंबर से, 20 दिनों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का मिलेगा लाभ

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : विश्व की पहली और भारत का एकमात्र लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन, जो योग्य एवं अनुभवी डॉक्टरों एवं आधुनिकतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हॉस्पीटल है, आरा रेलवे स्टेशन पर आगामी 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक 20 दिनों के लिए ठहरेगी। 

ट्रेन में उपलब्ध इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है कि वैसे मरीज, जो आर्थिक तंगी एवं शारीरिक अक्षमता के कारण अनुभवी डॉक्टरों की सेवा नहीं ले पाते हैं, इन्हें बेहतर इलाज देना है। इस अस्पताल में मुंबई, दिल्ली, वाराणसी के योग्य, अनुभवी एवं लोकप्रिय चिकित्सकों के द्वारा बेहतर एवं निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोंजना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनहित में मरीजों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था के सुचारू संचालन का निर्देश दिया। साथ ही जिलावासियों से विशेषकर गरीब मरीजों से निश्शुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की अपील की। यह प्रोजेक्ट महिन्द्रा एवं महिन्द्रा के सहयोग से भारतीय रेलवे एवं बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित है। 

इस प्रोजेक्ट में मोतियाबिन्द मरीजों का ऑपरेशन, ऑंख की जांच एवं चस्मा का वितरण, कटे-फटे होठ का सर्जरी, मुंह, स्तन, बच्चेदानी के कैंसर का इलाज, मिर्गी रोग का उपचार, दातों का इलाज, कान का इलाज एवं ऑपरेशन, जले हुए त्वचा का ऑपरेशन, 14 वर्ष से कम उम्र के पोलियोग्रस्त एवं मुडे हुए पैर के बच्चों का ऑपरेशन, ब्लडप्रेशर, सुगर आदि की जांच एवं इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के प्रभारी अनील दर्श ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन वाले मरीज और उनके साथ एक व्यक्ति को आवासन एवं खान-पान की सुविधा भी दी जायगी 

रोग रोग के जांच की तिथि ऑपरेशन की तिथि
मोतियाबिन्द 17 से 20 सितंबर 18 से 23 सितम्बर कान इलाज 24 से 27 सितम्बर 25 से 30 सितम्बर पोलियोग्रस्त, मुडे हुए पैर 01 एवं 02 अक्टूबर 02 और 04 अक्टूबर कटे-फटे होठ 01 एवं 02 अक्टूबर 02 और 04 अक्टूबर मुह,छाती, बच्चेदानी कैन्सर 18 से 30 सितम्बर 05 एवं 06 अक्टूबर मिर्गी 22 एवं 23 सितम्बर समुचित उपचार दॉत 28 सितम्बर से 04 अक्टूबर समुचित उपचार

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *