Breaking News

अफरा-तफरी :: रूपयों से भरी गाड़ी में बीच सड़क पर लगी आग, एटीएम के लिए कैश वैन में जा रहे थे 22 लाख रुपए

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : एग्जीबिशन रोड पर एक कैश वैन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई.  जानकारी के मुताबिक वैन एटीएम में कैश डालने जा रहा था, इसी दौरान जिस वैन में आग लगी है वो एक निजी कंपनी की बताई जा रही है. 

जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त एग्जीबिशन रोड पुल पर काफी भीड़ थी. कैश वैन में 22 लाख रुपए थी जिसे गार्ड्स ATM में डालने ले जा रहे थे . 

बताया जा रहा है कि इतनी मात्रा में कैश लेकर यह वैन ATM में डालने जा रही थी. इसी क्रम में एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर चढ़ते ही वैन में आग लग गई. वैन में आग लगने की घटना होते ही अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग वैन में लगी आग बुझाने की कोशिश करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वैन के आसपास जमे लोगों को हटाया. 
इसी बीच मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी, जिसने बिना देरी किये आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. राहत वाली बात यह रही कि इस क्रम में आग वैन के कैश बॉक्स तक नहीं पहुंची.  आग बुझाने के बाद जब चेक किया गया तो कैश बॉक्स में रखे नोट सुरक्षित थे. मिली जानकारी के अनुसार यह पैसे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में डालने के लिए ले जा रहे थे

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *