डेस्क : इंडियन आइडल एकेडमी का उद्घाटन शुक्रवार को डॉ. लीला पांडे ने किया। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित टुल्लू कैंपस के तीसरी मंजिल पर खोला गया है इंडियन आइडल एकेडमी। 
इंडियन आइडल एकेडमी के डायरेक्टर मिस्टर अमित सागर ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य बच्चों को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है और बड़ा से बड़ा प्लेटफार्म देना है। इंडियन आइडल एकेडमी मुजफ्फरपुर के सेंटर हेड सुप्रिया लक्ष्मी ने बताया कि यहां क्लासिकल,लाइट म्यूजिक और संगीत से संबंधित हर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर सत्येन्द्र कुमार,अभय कुमार, सुनील कुमार सिंह, दिपेश, कुसुमलता, सुप्रिया सलोनी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !