Breaking News

परिवाद :: नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, मुजफ्फरपुर कोर्ट में अगली सुनवाई 29 को

डेस्क : मुजफ्फरपुर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसपर शुक्रवार को सुनवाई हुई। मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद ने संचिका जांच के लिए अपने पास रख ली। अब अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। 

अधिवक्‍ता सुधीर कुमार ओझा ने सिद्धू पर देशद्रोह का परिवाद दायर किया है। यह परिवाद पाकिस्तान में वहां के थल सेनाध्यक्ष से गले मिलने को लेकर दायर किया गया है।

अपने परिवाद में अधिवक्‍ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नवजोत सिंह सिद्धू गए थे। इसके लिए उन्‍होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व पंजाब के मुख्यमंत्री से अनुमति नहीं ली थी। वहां उन्‍होंने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जावेद वजवा से गले मिलते तस्वीरें खिंचवाईं। साथ ही गुलाम कश्मीर के राष्ट्रपति महमूद खान के बगल की सीट पर बैठे। 

परिवाद पत्र के अनुसार उस दिन पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा था और सिद्धू वहां जश्न मना रहे थे। पाकिस्तानी सेना आए दिन सीमा पर गोलीबारी करती। समाचार माध्यमों में यह समाचार प्रमुखता से आया। पाकिस्‍तानी सेना अकारण गोलीबारी कर जवानों व निर्दोष नागरिकों को मार रही है। ऐसे में सिद्धू का उस जश्न में भाग लेना शर्मनाक व देशद्रोह था। इससे देश मर्माहत है।

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *