Breaking News

योगी के अनुपूरक बजट में डिफेंस कॉरिडोर से लेकर रामलीला और गौसेवा तक को तरजीह

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

योगी सरकार ने ऐलान किया है कि यूपी में रामलीला स्थलों की बाउंड्री का निर्माण किया जाएगा।इसके अलाावा सरकार ने अनुपूरक बजट में गौ सेवा को तरजीह दी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में सोमवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 34 हज़ार 833 करोड़ 24 लाख 40 हज़ार रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया।विपक्ष के भारी हंगामे के बीच पेश किए गए इस अनुपूरक बजट में एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर से लेकर किसानों की कर्जमाफी, गौसंरक्षण केंद्र और अटल ​स्मृति केंद्र स्थापना को तरजीह दी गई है।

अटल की स्मृति को बजट में तरजीह

अनुपूरक बजट के अनुसार, बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर के लिए 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं।बजट में अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं पेश की हैं।इनमें प्रदेश में अटल की स्मृति में सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए 1 करोड़ रुपए और स्मृति संकुल निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

पढें यह भी खबर : लखनऊ:विपक्ष के हंगामे पर बिफरे सीएम योगी, बोले- मुट्ठीभर लोगों ने विधानसभा को बनाया बंधक

 

वहीं अटल के नाम पर बटेश्वर, आगरा व अन्य स्थलों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए और अटल की स्मृति में कानपुर डीएवी कॉलेज को ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ के तौर पर विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपए आवंकटित किए गए हैं।

इसके अलावा संत कबीर एकेडमी के लिए 5 करोड़ की व्यवस्था की गई है।वहीं उन्नाव में पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जन्मस्थली गढ़कोला में उनकी स्मृति के लिए 5 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

रामलीला मैदानों की चहारदीवारी तो गोसंरक्षण केंद्र, गौशाला के लिए 54 करोड़ रुपए

योगी सरकार ने ऐलान किया है कि यूपी में रामलीला स्थलों की बाउंड्री का निर्माण किया जाएगा।साथ ही काशी विश्वनाथ क्षेत्र विकास परिषद के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए दिए हैं।इसके अलाावा सरकार ने बजट में गौ सेवा को तरजीह दी है।इसके तहत प्रदेश के 68 जनपदों में गोसंरक्षण केंद्र के लिए 34 करोड़ रुपए दिए गए हैं।वहीं प्रदेश के नगर निगमों में कान्हा गौशाला के लिए 20 करोड़ रुपया आवंटित किया है।

विधायक निधि के लिए 252 करोड़ रुपए

अन्य प्रावधानों में विधायक निधि के लिए सरकार ने 252 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है, जबकि सांसदों, विधायकों के लंबित वादों के लिए स्पेशल कोर्ट के लिए 22 लाख 70 हजार रुपया दिया है।

गन्ना भुगतान और कर्जमाफी के लिए 543 करोड़ रुपए।

यूपी में किसानों की कर्ज माफी के लिए 43 करोड़ 20 लाख रुपया और गन्ना भुगतान कर लिए 500 करोड़ रुपया दिया है।

लोकसभा चुनाव खर्च के लिए 100 करोड़ तो कुंभ के लिए 50 करोड़ रुपए

बजट में लोकसभा चुनाव में खर्च के लिए योगी सरकार ने 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है, वहीं कुम्भ मेला के लिए 50 करोड़ रुपए रखा गया है।इसके अलावा प्रदेश में योग दिवस आयोजन के लिए 8 करोड़ रुपया तो जेवर एयरपोर्ट के लिए 800 करोड़ रुपया दिया है।

वीवीआईपी सुरक्षा के लिए 18 करोड़ रुपए

लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए 14 करोड़ 86 लाख 5 हजार रुपए दिए गए हैं, जबकि प्रदेश में शौचालय निर्माण के लिए 3907 करोड़ 20 लाख रुपया दिया गया है।इसके अलावा वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने खरीद के लिए 18 करोड़ 13 लाख रुपया दिया है, ज​बकि गोरखपुर राष्ट्रीय उद्यान के लिए 1 करोड़ रुपए दिए हैं।

Check Also

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *