Breaking News

रांची : शक्ति का सदुपयोग समाज हित और राष्ट्रहित में करे युवा : रघुवर दास

img-20161003-wa0018रांची (रांची ब्यूरो) :  रांची मे झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्धयालय का सोमवार को उद्धघाटन किया गया। यह देश में अपनी तरह का तीसरा प्रयास है। राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुरमु, मुख्यमंत्री रघुवर दास और शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद थे। मौके पर  राज्यपाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी पुरे देश में शांति  व्यवस्था बनाने में अहम योगदान देंगे। सप्ताह भर की अमेरिकी यात्रा से लौटे राज्य के सीएम रघुवर दास ने कहा कि शक्ति का सदुपयोग समाज हित और राष्ट्रहित में करे राज्य के मेहनतकश युवा। सीएम रघुवर दास ने इस मौके पर यह भी घोषणा की कि दसवी पास गरीब का बच्चा जो पुलिस या सेना में जाना चाहता है उसे इस विश्वविद्यालय में स्किल्ड करेंगे। यहाँ पढ़े विद्यार्थियों को झारखण्ड पुलिस की नियुक्ति में 10 पॉइंट मिलेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि जल्द ही झारखण्ड औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया जायेगा। इसके अलावा राज्य के मुखिया ने यह भी ऐलान किया कि आने वाले दिन मे राज्य मे 5 नये मेडिकल कालेज भी खोले जाएँगे |

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …