Breaking News

बिहार :: गोपालगंज में बोलेरो गिरी खाई में, दरभंगा के दंपति की मौत दो पुत्र जख्मी

picsart_10-08-03-08-01-320x178गोपालगंज / दरभंगा : गोपालगंज के मांझा थाने के पथरा गांव के पास एनएच 28 पर बोलेरो जे 10 फुट नीचे खाई में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पति-पत्नी हैं जिनकी पहचान घनश्याम सिंह और सविता देवी के रूप में की गई है।

दोनों दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के जीवनपट्टी गांव के रहनेवाले हैं। मांझा थानेदार रामसेवक रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों घायलों की चिकित्सा चल रही है।

बताया गया है कि जीवन पट्टी पचगछिया के घनश्याम सिंह गोरखपुर में ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। वे दुर्गापूजा के अवकाश में अपनी पत्नी सुनीता और दो बेटों मोनू सिंह और सोनू सिंह के साथ गोरखपुर से गांव दरभंगा लौट रहे थे। गाड़ी घनश्याम सिंह खुद चला रहे थे। पथरा के पास बोलेरो अचानक पलट गई।

इस घटना में घनश्याम सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों घायल पुत्रों मोनू और सोनू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद मांझा के पथरा में घंटों सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने में पुलिस को घंटों मेहनत करनी पड़ी।

उधर दरभंगा सूचना मिलने के साथ ही उनके परिजनों में मातम छा गया। वहां से उनके परिवार के लोग गोपालगंज के लिए रवाना हो चुके हैं।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …