Breaking News

बिहार :: पाकिस्तान को है कड़े इंजेक्शन की जरूरत – लालू ; केजरीवाल और राहुल पर भी किया कटाक्ष

picsart_10-08-03-38-36-320x297पटना : राजद अध्यक्ष लालू यादव ने ट्वीट किया कि मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है। सत्तापक्ष हो या विपक्ष किसी को भी सेना के नामपर राजनीति नही करनी चाहिये। लालू ने कहा कि सेना पर किसी को शक नहीं करना चाहिए।

लालू ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो अब धरती में गड़ जाना चाहिए। इसका कोई ना कोई मंत्री फंसता जा रहा है और केजरीवाल की ईमानदारी की पोल खुलती जा रही है।

लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी बात ठीक से रख नहीं पाए। विदित हो कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कड़ा बयान दिया है।

गुरुवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा, ”जो हमारे जवान हैं। जिन्होंने अपना खून दिया है जम्मू-कश्मीर में। जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है। उनके खून के पीछे आप छुपे हुए हो। उनकी आप दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है। आप अपना काम कीजिए।”

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …