Breaking News

क्रिकेट :: अबकी भारतीय टीम उस समय की टीम से बेहतर- सचिन

picsart_10-08-04-12-19-320x224उ.स.डेस्क : विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर, ने शुक्रवार को दिल्ली मैराथन के एक इवेंट में बताया कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए क्या करना चाहिए ?

सचिन ने कहा “एक बार मुझे एक तेज़ गेंदबाज़ की गेंद मेरी पसलियों में लगी थी और उस समय मै बहुत दर्द में था, लेकिन मैंने गेंदबाज़ को ऐसा बिलकुल भी महसूस नहीं होने दिया, कि मैं किसी तकलीफ में हूं. एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए आपको अपने विरोधी को अपनी कमजोरी का बिलकुल भी पता नहीं चलने देना चाहिए.”

आजकल के समय में फील्डिंग और रनिंग क्रिकेट का एक अहम हिस्सा बन गया है, आपको शायद यह जानकार हैरानी होगी कि सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के लम्बे अंतर्राष्ट्रीय करियर में 353 किलोमीटर दौड़े हैं.

सचिन ने फिटनेस और फील्डिंग पर कहा, कि “आज कल खेल काफी बदल चूका है, आपको न सिर्फ गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी पर ध्यान देना होता है, बल्कि आपकी फिटनेस भी आपके टीम में होने या न होने का एक कारण बन सकती है. आपको अपने खाने पीने पर ध्यान देना ज़रूरी हो गया है हम आमतौर पर खाने की टेबल पर जिम से ज्यादा समय बिताते है, जब इसका उल्ट करना शुरू कर देंगे तो उसका हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा.”

सचिन ने बताया कि साल 2000 के समय में हमारी टीम फील्डिंग के मामले में बहुत पीछे थी, लेकिन मौजूदा टीम में सभी खिलाड़ी बतौर फील्डर भी टीम में अपना पूरा योगदान देते है जिसकी वजह से टीम अच्छा कर रही है. भारतीय टीम में इस समय विश्वस्तरीय फील्डर है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत है.

सचिन ने यह भी बताया कि वह खुद फिट रहने के लिए लगभग 12 घंटे मैदान पर बिताते थे. सचिन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक है, और उनका यह रिकॉर्ड शायद कभी न टूटे.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …