Breaking News

बिहार :: महादलित परिवारों तक पहुचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ, एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का डीडीसी

दरभंगा : महादलित समुदाय के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है । उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जिला के सभी विकास मित्रों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन में जागरूकता उत्पन्न करने की खास तौर से जरूरत है। उप विकास आयुक्त ने विकास मित्रों से कहा कि सरकार के द्वारा महादलित परिवारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही जीविकोपार्जन सहित आर्थिक सहायता की अन्य योजनाओं तथा कौशल विकास के कार्यक्रमों से उन्हें विशेष रूप से जोड़ने की जरूरत है। बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा चल रहे इन कार्यक्रमों का अधिक से अधिक महादलित समुदाय के व्यक्ति लाभ ले सके इसके लिए उन्हें स समय इसकी जानकारी देनी जरूरी है। 

उप विकास आयुक्त ने सभी विकास मित्रों से कहा कि वे सभी महादलित परिवारों से संपर्क कर उनके घरों में शौचालय बनवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें । उन्हें स्वच्छता एवं शिक्षा का महत्व बताएं । शौचालय बनवा लेने वाले  परिवार को सरकार द्वारा  ₹12000 की अनुदान राशि दी जाती है। महादलित समुदाय के जिन लोगों  को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है उन्हें अपने आवास का समय  सीमा में निर्माण कराने के लिए भी प्रेरित करने को कहा गया।

कार्यशाला में बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा चल रहे कंप्यूटर और अंग्रेजी भाषा तथा अन्य स्वरोजगार परक कार्यक्रमों से संबंधित प्रशिक्षण एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तथा स्वयं सहायता भत्ता के लाभ लेने के तरीके के बारे में भी बताया गया।  यह कहा गया कि इसकी जानकारी सभी महादलित परिवार तक पहुंचाई जाए। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं बिहार कौशल विकास मिशन से जुड़े हुए अधिकारी एवं जिला के सभी विकास मित्र उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *