Breaking News

धर्मसभा :: हिन्दुओं को राम मंदिर निर्माण के लिए एकजुट करने हेतु गोपालजी ठाकुर पर्चा बांटने के साथ झोंकी पूरी ताकत

दरभंगा : अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 25 नवंबर को मेडिकल मैदान कर्पूरी चौक में विश्वहिंदू परिसद की ओर से आयोजित विराट धर्म सभा को सफल बनाने एवं अधिक लोगों के भागी दारी हेतु बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने आज बहेरी के प्रमुख मठ मंदिर में तथा बहेरी बाजार में जनसम्पर्क कर प्रचार पर्चा बाटे वहीं साधु संत महंथो से मिलकर धर्म सभा कार्यक्रम में आने का न्योता दिए वहीं बहेरी में मंडल अध्यक्ष दिनेश महतो के अधयक्षता में बैठक आयोजित की गई 

जिसमें श्री ठाकुर ने कहा राम मंदिर का निर्माण करोड़ो हिन्दुओ की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए सभी हिन्दू एकजुट हो। श्री ठाकुर ने कहा राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। राम मंदिर का निर्माण दुनिया का कोई ताकत रोक नहीं सकता।


बहेरी से हजारों की संख्या में लोग मोटर साइकिल, चार पहिया वाहनों से धर्म सभा में भाग लेंगे, इस क्षेत्र के कई साधु संत, मंदिर के पुजारी भी भाग लेंगे। बैठक में जिला भाजपा के महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला परिषद सदस्य गोपाल भगत, शंकर लाल भगत, डा शंकर, रणधीर सिंह , गुड्डू जी , राजा, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *