Breaking News

बिहार :: रोटरी क्लब ऑफ मिथिला द्वारा दरभंगा में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

दरभंगा : रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के द्वारा रविवार को सहाय नर्सिंग होम, बच्चा वार्ड के पीछे, लहेरियासराय में डाइबीटिज जाँच हेतु मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन बिक्रम कुमार मिश्र, शिविर के संयोजक रोटेरियन डॉ मनीष कुमार प्रसाद, योग गुरू पवन सिंह, डायटीशियन रोटेरियन डोयल मोना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम योग गुरू पवन सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया गया। साथ ही “करें योग, रहें निरोग” पर बल देते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

इसके बाद जिला के लगभग 279 लोगों का डायबीटीज से संबंधित खून, रेटिनोपैथी, न्यूरोपैथी, लीवर से संबंधित नि:शुल्क जाँच की गई, जिसमें 85 मरीज डायबीटीज से पीड़ित पाए गए। जिन्हें कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन डॉ मनीष कुमार प्रसाद एवं डॉ संजय कुमार झा के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित सलाह दी गई।
इसमें क्लब की सदस्य एवं डायटीशियन रोटेरियन डोयल मोना एवं प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ स्वाति शिखा के द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए आहार की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ-ही लोगों की समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के खाद्य व्यंजनों को निर्मित कर प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संयोजक रोटेरियन डॉ मनीष कुमार प्रसाद ने कहा कि आज की भागम-भाग भरी जीवन में यह रोग बहुत तेजी से फैल रहा है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, शारीरिक श्रम और योग के माध्यम से इसको पनपने से रोक सकते हैं।

इस कार्यक्रम में संयुक्त सचिव रोटेरियन डॉ रिजवानुल होदा, रोटेरियन अमर कान्त चौधरी, रोटेरियन अभय झा, रोटेरियन रमण चौधरी, रोटेरियन अमन कुमार पाठक आदि सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एबाॅट इंडिया और ऑटसिरा फार्मा के प्रबंधकों ने अपना पूरा सहयोग दिया। साथ ही क्लब के द्वारा निर्णय लिया गया कि सहाय नर्सिंग होम में प्रत्येक रविवार को डाइबीटिज से संबंधित मरीजों का 10 बजे से 12 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण रोटेरियन डॉ मनीष कुमार प्रसाद के द्वारा किया जाएगा।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *