Breaking News

बिहार :: शराब की बोतल मिले तो मुख्यमंत्री को भेजो जेल – रामविलास

picsart_10-08-06-39-38-320x249पटना : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने बिहार में शराबबंदी का तो समर्थन किया है, लेकिन इसके प्रावधानों की आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरीके से नए शराबबंदी कानून में इस बात का प्रावधान है उसके खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा इस नए कानून में एेसा है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में शराब की बोतल मिलती है तो उस घर के व्यस्क सदस्यों को जेल भेजा जाएगा, तो ठीक वैसे ही राज्य में कहीं शराब बरामद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में शराब बंदी के खिलाफ नहीं, बल्कि दंडात्मक प्रावधानों के खिलाफ है, जो मौलिक अधिकार और नागरिकों की निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

रामविलास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नीतीश महात्मा गांधी बनने के लिए शराब कानून का प्रचार कर रहे हैं और किसी घर में शराब की बोतल पाए जाने पर जुर्माना लगाने के अलावा परिवार के सभी वयस्क सदस्यों को जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं।’

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …