Breaking News

दरिंदगी :: मेला घूमने गई लड़की से दुष्कर्म, खून से लथपथ नग्न अवस्था में बांसबारी से बरामद

मधुबनी : मेला देखने गई एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे एक बांसबारी से नग्न व छटपटाने की हालत में बरामद किया। पीड़िता के होंठ काट कर शरीर से अलग कर दिया था। उसके कई अंग खून से लथपथ था। उसे इलाज के लिए मधवापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी का नाम धर्मेंद्र ठाकुर है। 

उसका घर मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरौखर गांव में है। पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 25 नवंबर को करीब तीन बजे सुबह की है। करहुंआघाट स्थित महावीरी झंडा मेला देख कर लौट रही पीड़िता और उसकी एक सहेली को आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ पकड़ कर पास की एक बांसबारी में ले गए। इस दौरान पीड़िता की सहेली आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई। उसने घर जा कर परिजनों को घटना की सूचना दी। जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब लड़की की कराहने की आवाज आई। लोगों को करीब पहुंचने पर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इलाज कर रहे डॉ. साबिर अली ने बताया कि लड़की का होंठ कट कर शरीर से अलग हो चुका है। उसने दुष्कर्म करने का बयान दिया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना की छानबीन में लगे एएसआई केसनाथ सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *