मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के अररिया संग्राम स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे कार्यपालक सहायक पद के परीक्षा में रविवार को एक मुन्ना भाई धराया। साथ ही परीक्षा केंद्र के पास संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। झंझारपुर के बीडीओ डॉ. अमित कुमार अमन ने दोनों को अररिया संग्राम ओपी पुलिस को सौंपा है। इसकी पुष्टि परीक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डीसीएलआर नंद किशोर चैधरी व बीडीओ डॉ. अमन ने की है। 
उन्होंने बताया कि कार्यपालक सहायक के चयन को लेकर पोलटेक्नीक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां आठ बैच में परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। इसमें हर बैच में 180 परीक्षार्थी शामिल है। रविवार को चल रहे परीक्षा के क्रम में फुलपरास थाना के ब्रहमपुर निवासी राज कुमार कुवर के पुत्र देव नारायण कुमार को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वह ब्रहमपुर गांव के ही उतीम लाल के पुत्र मुकेश कुमार के बदले परीक्षा देने पहुंचा था। इसका सन्देह तब हुआ जब कंप्यूटर पर बैठने के बाद जब स्क्रीन पर परीक्षार्थी का फोटो देखा गया। जांच के बाद पता चला कि जो परीक्षा में शामिल हुआ है वह कोई दुसरा है। उसने पहचान के लिए आधारकार्ड भी फर्जी बना रखा था। देव नारायण कुवर पीजी का छात्र है और दरभंगा में रहकर पढाई करता है। इधर संदिग्धवस्था में धुमते धराए युवक मधेपुर थाना के लक्ष्मीपुर चैक निवासी शिव शंकर के पुत्र शशि कुमार बताया जाता है। अररिया संग्राम ओपी प्रभारी दिगम्बर प्रसाद ने बताया कि नोडल अधिकारी के वयान पर एफआईआर की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !