Breaking News

हादसा :: ऑयल टैंकर में लगी आग, ड्राइवर की झुलसकर मौत

डेस्क : दक्षिण मुंबई के वडाला क्षेत्र में सोमवार की रात बड़ा हादसा प्रकाश में आया है। हादसा वडाला के भक्ति पार्क के समीप रात तकरीबन 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। ऑयल टैंकर के दूसरे वाहन से हुई टक्कर में भीषण आग लग गई। 

देखते ही देखते ऑयल टैंकर आग की लपटों में घिर गया। संबंधित अधिकारियों के मुताबिक टैंकर में लगी भीषण आग के चलते चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंच गई थी। आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *