Breaking News

बरेली में दरोगा ने थाना परिसर में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

बरेली में दरोगा ने थाना परिसर में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

बरेली में दरोगा ने थाना परिसर में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
बरेली के बारादरी थाना परिसर में सोमवार दोपहर एक दरोगा ने मालखाने में रखे असलहे से खुद को गोली मार ली। परिसर के पास से गुजर रही महिला कांस्टेबल ने जब गोली की आवाज सुनी तो थाने में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।
अमरोहा के आदमपुर स्थित दौरारा निवासी दरोगा सत्यवीर सिंह त्यागी (55) बीते छह सालों से बारादरी थाने में हेड मोहर्रिर थे।

अप्रैल 2017 में उनका प्रमोशन हुआ और वह दरोगा बने थे। इसके बाद मई 2017 में उनका तबादला एटा के महररा थाने में दरोगा के पद पर हुआ था। कुछ समय पहले वह अपना चार्ज सौंपने आए थे। सोमवार को सुबह नौ बजे बारादरी थाने में उनकी वर्तमान हेड मोहर्रिर बलराम से बातचीत हुई और तय हुआ कि वह 12 बजे के करीब मालखाने चलेंगे। इसके बाद उनकी बात नहीं हो सकी।

दोपहर ढाई बजे के करीब परिसर के पास से गुजरने वाले महिला कांस्टेबल ने सत्यवीर सिंह के कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद खिड़की की जाली तोड़कर पुलिस अंदर गई।

पढ़ें यह भी खबर-अखिलेश यादव बोले -अयोध्या में बने हालात से पूरे प्रदेश में दहशत

वहां सत्यवीर सिंह का शव कमरे में पड़ा था। उनके हाथ में रिवाल्वर थी। खून से कमरा लथपथ था। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, एएसपी समेत फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। रात में परिवार के लोग बरेली आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि दरोगा ने खुद को कमरे में बंद करके मालखाने में रखे असलहे से गोली मारकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *