Breaking News

बिहार :: इंस्पेक्टर व एएसआई समेत 691 पुलिसकर्मियों का फिर हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

पटना : पुलिस लाइन में हुए ‘सिपाही विद्रोह’ के बाद से लगातार वैसे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया जा रहा है, जो लंबे वक्त से एक ही जगह जमे हुए थे. इस कड़ी में मंगलवार को भी बड़ा फेरबदल हुआ है. 

राजधानी में इंस्पेक्टर, दारोगा और एएसआई का तबादला किया गया है. कुल 691 पुलिसकर्मी स्थानांतरित किए गए हैं. 

पटना क्षेत्र के कुल 691 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. इनमें 11 इंस्पेक्टर, 656 एसआई और 172 एएसआई शामिल हैं.

पटना जिला से 211 पुलिस इंस्पेक्टर, 176 सब-इंस्पेक्टर, 23 एएसआई का तबादला हुआ है. पटना प्रक्षेत्र के आईजी नैयर हसनैन खान ने अपने जोन के एसपी को आदेश दिया है कि 10 दिसंबर तक सभी पुलिस कर्मियों को विरमित कर दें.

गौरतलब है कि पहले भी पुलिस मुख्यालय के आदेश पर करीब 2 हजार पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ था और रेल पुलिस ने भी करीब 600 पुलिस कर्मियों का ज़ोन ट्रांसफर भी किया था.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *