दरभंगा (विजय सिन्हा) : मधुबनी जिले के बिस्फी थाना के मरवा रघौली गांव के कन्हैया ठाकुर की 17 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी को सोमवार को रघौली चौक पर बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही कमतौल थाने की गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जख्मी को गंभीर हालत में इलाज के लिए कमतौल पुलिस ने डीएमसीएच में भर्ती कराया। 
जख्मी की मां रानी देवी ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री साइकिल से कमतौल से ट्यूशन पढ़कर आ रही थी। इसी क्रम में रघौली चौक के पास एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह साइकिल से सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही कमतौल थाने की गाड़ी ने उसके दाहिने कूल्हे को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कमतौल थाना अध्यक्ष ने जख्मी को अपनी गाड़ी पर उठाकर इलाज के लिए डीएमसीएच लाया।
इधर सोनी के साथ कंप्यूटर क्लास करने जा रही उसकी दोस्त मीनाक्षी ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि हम दोनों साइकिल से कमतौल से ट्यूशन पढ़कर आ रहे थे। इसी क्रम में रघौली चौक के पास एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी, इससे वह साइकिल से सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही कमतौल थाने की गाड़ी ने उसके दाहिने कूल्हे को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद कमतौल थाना अध्यक्ष ने जख्मी को अपनी गाड़ी पर उठाकर इलाज के लिए डीएमसीएच लाया। वहीं पीड़िता से मिलने पहुंचे सदर डीएसपी अनोज कुमार ने कहा की पीड़िता की सहेली से पूछताक्ष के दौरान पता चला है की दोनो सहेली पढ़ने जा रही थी, उसी क्रम में बाइक की ठोकर से वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही पुलिस की गाडी उसपे चढ़ा दी। पीड़िता के सहेली के व्यान के आधार पर कांड अंकित कर के आगे की करवाई की जाएगी।
वहीं थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बाइक सवार ने ठोकर मारी, जिससे वह जख्मी हो गई। हम लोग पीछे से आ रहे थे। जख्मी को देख उसे उठाकर इलाज के लिए डीएमसीएच लाया। उधर, सूत्रों ने बताया कि घटना के विरोध में कमतौल-मब्बी रोड को गांव वालों ने जाम कर दिया। वहीं, बाइक सवार को भी गांव वालों ने पकड़ रखा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !