Breaking News

विधान परिषद :: हंगामा को लेकर सभापति ने 5 आरजेडी एमएलसी को किया निलंबित, राबड़ी देवी सदस्यों के साथ धरने पर बैठी

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : विधानपरिषद में हंगामा करने के कारण सभापति ने 5 सदस्यों को बाहर कर दिया और दो दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद सभी बेल में आ गए और हंगामा करने लगे। राबड़ी देवी और राजद के सदस्य धरना पर बैठ गए। राबड़ी को मनाने के लिए जदयू के कई विधानपरिषद के सदस्य गए, लेकिन राबड़ी मानने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद तेजस्वी भी बाहर में धरना पर बैठ गए। 

बिहार विधानसभा में राजद का धरना जारी है। राबड़ी देवी विधान परिषद के अंदर तो तेजस्वी यादव विधानसभा के बाहर में धरना दे रहे हैं। अध्यक्ष ने दो दिनों के लिए राजद सदस्यों को निलंबित कर दिया है। जिसके कारण दोनों विरोध जता रहे हैं। धरना में कांग्रेस के सदस्य भी साथ दे रहे हैं। सभापति ने दो दिनों के लिए सुबोध राय ,दिलीप राय,राधाचरण सेठ,कामरे आलम और खुर्शीद मोहसिन सस्पेंड कर दिया हैं।

बिहार विधान परिषद से दो दिनों के लिए आरजेडी के 5 सदस्यों को निकालने के मामले पर धरना पर बैठे सदस्यों को मनाने के लिए जेडीयू के एमएलसी रामवचन राय, तनवीर अख्तर और सीपीआई के केदार पांडे मनाने पहुंचेस। सभापति के निर्देश पर समझाने की कोशिश जारी है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *