डेस्क : गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के सासाराम से आरपीएफ ने नशा खुरानी गिरोह के दो अपराधी को धर दबोचा. इन लोगों के पास से भारी मात्रा में नशे की गोली, चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. 
RPF को सूचना मिली थी कि जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस में नशा खुरानी गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं. ये लोग लोगों से दोस्ती बढ़ा कर उन्हें नशीली दवा खिलाकर सामान लूट ले रहे हैं. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज पटेल ने छापेमारी की और दो शातिर अपराधी को धर दबोचा.
पुलिस के मुताबिक ये लोग पहले से भी वांटेड हैं. गौरतलब है कि इन दिनों गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच नशा खुरानी के लोग सक्रिय हैं. जिसकी सूचना पर यह कार्रवाई की गई और पुलिस ने यह सफलता पाई. आरपीएफ निरीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि इन अपराधियों की तलाश पहले से थी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !