Breaking News

हिमाकत :: हथियार लहराकर बार बालाओं के साथ शूटर रविरंजन यादव का ‘तमंचे पर डिस्को’ वीडियो वायरल, कुख्यात बबलू दूबे का शूटर है रविरंजन

डेस्क : पूर्वी चंपारण जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुख्यात बबलू दुबे का शूटर रविरंजन यादव हथियार लहराते हुए बार बाला के साथ मंच पर डांस कर रहा है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के हौसैले बुलंद हैं. कई मामलों में जिस अपराधी की पुलिस को तलाश है, वह अपराधी खुलेआम हथियार लहराते हुए मंच पर बार बालाओं के साथ डांस कर रहा है. बताया जाता है कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव में कुख्यात बबलू दुबे का शूटर रविरंजन यादव अपनी भतीजी का जन्मदिन मनाने के लिए 26 नवंबर को पहुंचा. इस मौके पर बार-बालाओं को भी बुलाया गया था. मौके पर पहुंचे रविरंजन यादव शराब के नशे में हथियार लहराते हुए बार-बालाओं के साथ डांस किया. डांस कर रही बार-बालाएं नशे में हाथ में हथियार लेकर डांस करता देख खौफजदा भी हो गयीं. लेकिन, शूटर रविरंजन डांस करने में मशगुल रहा. मालूम हो कि कुख्यात बबलू दुबे गैंग के शूटर रविरंजन यादव की पुलिस को कई मामलों में तलाश है.

देखें वाईरल हो रहे विडियो……

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *