Breaking News

बिहार :: शादी का प्रलोभन देकर कई महीनों तक युवती से यौन शोषण, गर्भवती होने पर लड़के ने शादी से इंकार कर भागा दिल्ली

दरभंगा : जाले थाना क्षेत्र से एक लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का एक नया मामला सामने आया है। एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे शादी का प्रलोभन देकर एक लड़के द्वारा महीनो यौन शोषण कर दो माह की गर्भवती बना दिया गया है। इसे लेकर नाबालिक लड़की शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक के पास पहुंची। उसने बताया कि वह जाले थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव की रहने वाली है और गांव के ही मो.नासिर उर्फ काले ने शादी का प्रलोभन देकर पहले उससे दोस्ती की फिर मोबाईल से बातचीत होने लगी। इसी का फायदा उठाकर उसके साथ लगातार शारिरीक संबंध बनाता रहा।

जब वह गर्भवती हो गयी और इसकी जानकारी लड़के को दी, तो वह शादी से इंकार कर गया और दिल्ली चला गया। जब इसकी जानकारी घर वाले को हुई तो गांव मे पंचायत की गयी। जिसमे लड़के के मां बाप ने पंचायत मानने से इन्कार कर उसके साथ गाली गलोज और मारपीट कर वहा से भगा देने का आरोप लगाया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लहेरियासराय महिला थाना में कांड दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *