Breaking News

दरिंदगी :: चलती कार में नाबालिग छात्रा से दो बार गैंगरेप, अलग अलग रात दो बार दरिंदों ने किया किडनैप

डेस्क : देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार हैवानियत हो रही है. ताजा मामला फरीदाबाद का है जहां 13 साल की नाबालिग को दरिंदे घर से उठाकर ले गए और सारी रात कार में गैंगरेप किया. झकझोर कर देने वाली इस वारदात में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. डबुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली एक कॉलोनी में शुक्रवार रात घर पर सो रही 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने प‌ीड़िता के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है.


पता चला है कि 11 नवम्बर को भी इस बच्ची के साथ इन्हीं 4 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था और दोबारा शुक्रवार रात बच्ची के साथ हैवानियत की. परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी के साथ गैंगरेप की यह दूसरी घटना है. पहली घटना 11 नवम्बर की है जब उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी और जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची, तब वह परेशान होकर थाना डबुआ पहुंचे लेकिन थाने वालों ने इसकी शिकायत नहीं ली और अगले दिन साहब के आने के बाद शिकायत दर्ज करने की बात कह कर उन्हें टाल दिया.

अगले दिन उनकी बेटी को उन्हीं के पडोसी ने घर पहुंचा दिया. तब बेटी ने डर की वजह से आप बीती उन्हें नहीं बताई. अब फिर दूसरी बार देर रात उनका वही पड़ोसी उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया व चलती कार में गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया और सुबह घर के पास फैंक गए.
बच्ची काफी डरी सहमी थी, लेकिन उसे काफी समझाया गया. जिसके बाद उसने पूरी वारदात के बारे में बताया. बच्ची ने बताया कि उनका पड़ोसी उसे उठा कर ले गया था जिसके साथ उसका एक और दोस्त था और दोनों ने उसके साथ गलत काम किया. इससे पहले भी 11 तारीख को पड़ोसी समेत चार लोगों ने उसके साथ गलत काम किया था और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.

इस मामले में महिला थाना प्रभारी सुशीला का कहना है कि जैसे ही पीड़ित परिवार उनके पास शिकायत लेकर थाने पहुंचा उन्होंने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पीड़ित बच्ची का सिविल अस्पताल में मडिकल करवाया गया है. अब आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की चार टीम जुट गई है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *